छपरा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

Chhapra Desk – सारण जिले में मायके की जायदाद मे हिस्सा मांगने के लिए  पति के द्वारा प्रताड़ित एक विवाहिता की हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया गया है. मामला मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के लोहड़ी गांव का है. इस संबंध मे मशरक थानाक्षेत्र के गंगौली गाँव निवासी मृत विवाहिता की मांमी ना देवी पति स्व इन्द्रदेव महतो के द्वारा मुफ्फसिल थाने को एक आवेदन दे घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमे  बताया है कि उसकी पुत्री सुमन की शादी मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी विद्या महतो के पुत्र सुनिल महतो के साथ हुई थी. उसकी बेटी को एक 15 वर्ष की लड़की और दो लड़के है जिनकी उम्र क्रमश: 8 और 10 साल है.  दामाद सुनिल महतो अपनी बहन सुनिता देवी, राधा देवी और बहनोई  लगनदेव महतो तथा कमलेश महतो के उकसावे मे आकर मायके की जायदाद मे हिस्सा मांगने  लिए अक्सर उसकी पुत्री को प्रताड़ित व उसके साथ मारपीट करता था. जिसकी आखिरकार हत्या कर दी गई और शव गायब कर दिया. जिसकी सूचना उसे रिश्तेदारों के द्वारा दी गई. वही दिए गए आवेदन मे मृत विवाहिता की मां ने यह भी बताया है कि  उसकी 15 वर्षीय नातिन ने बताया कि मेरी मम्मी के सिर हाथ और पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और मैं किसी को कुछ ना बता पाऊ इसलिए पापा ने मेरे हाथ से मोबाइल भी छिन लिया था. इस संबंध मे मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़