CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. जिसमें चाकूबाजी के बाद फायरिंग भी की गई. हालांकि मौके पर पहुंचे भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने फायरिंग की बात से इनकार किया है. इस दौरान दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग जख्मी हुए हैं.

चाकूबाजी में जख्मी एक पक्ष से भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ला निवासी साहेब मिया के पुत्र सोबराती हुसैन, खालिद हुसैन के पुत्र मोहम्मद मुबारक हुसैन, बाबू खान का पुत्र गुलफाम एवं मोहम्मद हाशिम का पुत्र अली अफजल शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से रविंद्र राय सहित अन्य लोग जख्मी हुए हैं. समाचार प्रेषण तक 5 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.

जबकि अन्य जख्मी अभी छपरा सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक मोहल्ला में एक भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और बात बढ़ते हुए मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई. देखते-देखते दोनों तरफ से चाकूबाजी होने लगी. वही इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है.

सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे भगवान बाजार थाना अध्यक्ष के द्वारा गंभीर रूप से घायल रविंद्र राय को छपरा सदर अस्पताल पहुंचवाया गया. इस मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में भी ले रखा गया है.

![]()

