छपरा में शराब बेचने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक पर चाकू से हमला कर किया जख्मी

Chhapra Desk – छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में शराब बेचने से मना करने पर पड़ोसी ने एक युवक के ऊपर लाठी डंडे से हमला करने के बाद उसे चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर गांव निवासी परीक्षण मांझी के पुत्र राकेश कुमार के द्वारा थाने में आवेदन देकर कहा गया है कि पड़ोसी को शराब बेचने से मना किया तो उसने उसके उपर लाठी-डंडे और चाकू से जानलेवा हमला किया.

पीड़ित के द्वारा थाना को दिये गए अपने फर्द बयान में महेश मांझी, त्रिलोकी मांझी, रमेश मांझी, गोलू कुमार व बेदामी कुमार को आरोपित किया है. जिसमें बताया गया है कि वह लीची के बगीचे में रखवाली करने जा रहा था, तभी रास्ते में घेरकर सभी आरोपी लोहे का रॉड, लाठी डंडे व चाकू से मारकर जख्मी कर दिया.

जिसमें आंख के नीचे चाकू से वार करने से गंभीर जख्म हो गया. जब उसने शोर मचाया तो परिजन को आते देख सभी मेरे गले से सोने का लॉकेट निकाल भाग गये. इस घटना के पीछे शराब बेचने से मना करने का वजह बताया है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़