छपरा में स्कूली वैन में लगी आग के बाद चालक कूद कर भागा ; 10 बच्चों ने कूदकर बचाई जान

CHHAPRA DESK सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत सारण पब्लिक स्कूल के स्कूली वैन में उस समय अचानक आग लग गई, जब वैन बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए जा रही थी. स्कूली वैन में कुल 10 बच्चे-बच्चियां बैठे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूली वैन चालक गाड़ी खराब होने पर रोककर उसे देखने लगा. इंजन को खोला तो देखा कि तेल का पाइप लिक था और इंजन गर्म था.

टंकी से डीजल लीक कर रहा था. जिससे देखते ही देखते इंजन में आग पकड़ लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा. आग लगते ही चालक बच्चों को निकालने की कोशिश किया लेकिन आग की तेल लपट देखकर भाग गया. बच्चों में अफरातफरी मच गयी. आग की लपट देखकर बच्चे वैन से कूद कर भागने लगे.

गाड़ी धू-धू कर जलने लगा. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. उसके बाद कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. करीब 25 मिनट में गाड़ी जलकर राख हो गया. स्कूली वैन के अंदर कुछ बच्चों को बैग अंदर में रह जाने से जलकर खाक हो गया. हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया. चालक की तलाश की जा रही है. उसने गाड़ी में आग लगने के बाद छोड़कर क्यों भाग गया. स्कूल प्रबंधक भी खोज रहा है.

बच्चों ने अपनी विवेक से जान बचा ली. अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता. विदित हो कि आये दिन गर्मी अधिक होने की वजह का इंजन गर्म हो जा रहा है और आग लग जा रहा है. विगत महीने भी छपरा कोर्ट में एक अधिवक्ता की बाइक रुकने के बाद अचानक जलकर खाक हो गया था.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़