Chhapra Desk – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद परिजन शव को लेकर छपरा पहुंचे. यह देखकर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. बताया जाता है कि मशरक राजापट्टी मुख्य मार्ग एस एच 90 पर ब्रह्मदेवा स्थान के पास 16 मार्च की शाम में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से मशरक थाना क्षेत्र के छपिया ग्राम निवासी स्व लोचन राम के 60 वर्षीय पुत्र जतन राम गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका मशरक सीएचसी में इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए छपरा सदर रेफर कर दिया गया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उस मजदूर की मृत्यु हो गई. शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बाबू छपिया गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति चिमनी पर मजदूरी का काम करता था. जिससे उनके परिवार की लालन पोषण होता था. उसको पांच पुत्र एक पुत्री है. उसकी मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

![]()
