जेपीयू के अतिथि शिक्षकों ने कुलपति, कुलसचिव सहित तीन के खिलाफ SC/ST act के तहत तहत दर्ज प्राथमिकी को बताया तथ्यहीन

Chhapra Desk – छपरा जयप्रकाश विश्वविद्यालय जेपीयू के अतिथि शिक्षकों ने कुलपति, कुलसचिव सहित तीन के खिलाफ SC/ST act के तहत तहत दर्ज प्राथमिकी को तथ्यहीन बताया है. जेपीयू में चल रहे इस घमासान का खंडन करते हुए अतिथि शिक्षकों के द्वारा छपरा शहर के भगवान बाजार स्थित राजकुमार होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अतिथि शिक्षकों ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली, कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू एवं वित्त परामर्सी अशोक कुमार पाठक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को पूरी तरह तथ्यहीन और आधारहीन बताया. अतिथि शिक्षकों ने बताया कि वे पूरी ईमानदारी के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कार्य करते रहे हैं. लेकिन प्राचार्य द्वारा वसूली को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता था. जगलाल चौधरी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह तथ्थयहीन है.विदित हो कि जगलाल चौधरी महाविद्यालय के प्राचार्य रामानंद राम के कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली, कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू एवं वित परामर्सी अशोक कुमार पाठक के उपर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

जगलाल चौधरी महाविद्यालय के पूर्व प्रिंसिपल डॉ रामानंद राम ने बताया है कि उनके कालेज से अनुपस्थित रह रहे 4 प्रोफेसरों के उस कार्यकाल के वेतन मद का भुगतान किए जाने का उन पर दबाव बनाया जा रहा था. उनके द्वारा इनकार किए जाने पर उन्हें धमकाया जा रहा था. इसी क्रम में 12 जनवरी को वह शहर के शिशु पार्क में टहल रहे थे, उसी बीच उनकी मुलाकात कुलसचिव आरपी बबलू एवं वित्त परामर्शी अशोक पाठक से हो गई और दोनों ने उन्हें जाति सूचक शब्द से संबोधित करते हुए, उनके साथ धक्का-मुक्की भी किया. जिसके बाद उनके द्वारा इस बात की शिकायत भगवान बाजार थाना तो की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उनके द्वारा इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की गई. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने पर उनके द्वारा कोर्ट परिवाद दर्ज कराया गया. तदुपरांत कोर्ट परिवार के आधार पर छपरा एससी/एसटी थाने में यह मामला दर्ज किया गया है.

प्रेस वार्ता में जयप्रकाश विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, अतिथि शिक्षक संघ के संयोजक डॉ इंद्रकांत बबलू, अतिथि शिक्षक संघ के सह संयोजक डॉ सूरज देव राम तथा जगलाल चौधरी महाविद्यालय के पीड़ित अतिथि शिक्षक रामनाथ सहित अन्य अतिथि शिक्षक उपस्थित थे.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़