PATNA DESK – बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे कब, कहां और किस वारदात को अंजाम देंगे यह कहना मुश्किल हो गया है. वैसे ऐसा आए दिन घटित भी हो रहा है. जिसका उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला है. पटनासिटी में अपराधियों ने टेंपो से सवारी की. टेंपो वाले ने जब पैसे मांगे तो पिस्टल तान दी. इसी बीच वहां से गुजर रही पुलिस को जानकारी मिली. इसके बाद एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया.

टेंपो में बैठाया व किराया मांगा तो तान दी पिस्टल :
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अखिलेश नगर चौराहा इलाके में बीती रात पुलिस ने एक अपराधी को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. टेंपो ड्राइवर ने बताया कि तीन अपराधी जबरन ऑटो में बैठ गए. पैसे की डिमांड की तो हथियार का भय दिखाने लगे.

एक गिरफ्तार, दो फरार
इसी दौरान रोको-टोको अभियान में लगी गस्ती को इसकी जानकारी मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया. वहीं दो अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी का नाम सूरज है. सूरज के खिलाफ दर्जनों मुकदमे कई थाना में दर्ज हैं.

![]()

