CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मकेर थाना अंतर्गत पीर मकेर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय अनमोल की मौत मौके पर हो गई. मृत बालक मकेर थाना क्षेत्र के पीर मकेर गांव निवासी राजू साह का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू के घर के समीप एक ट्रैक्टर से सीमेंट की बोरिया उतारी जा रही थी. जहां ट्रैक्टर का डाला खोलने के दौरान उसकी चपेट में आने से 5 वर्षीय अनमोल की मौत मौके पर हो गई.

इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही मकेर थाना पुलिस ने सूचना के बाद बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि में ही बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है. वहीं घटना के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है.

![]()

