ट्रैक्टर की रफ्तार ; घर के बाहर सो रहे 2 वर्षीय मां-बेटे को रौंदा, बच्चे की मौत

CHHAPRA DESK – सारण जिल के भेल्दी थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर अनियंत्रित ट्रैक्टर घर के बाहर खाट पर सो रहे मां-बेटा को रौंदते हुए घर में जा टकराई. इस हादसे में खाट पर सो रहे बच्चे की जहां मौत मौके पर हो गई वहीं मां की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना बीती देर रात्रि की बताई गई है.

इस घटना के बाद घर वालों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि भेल्दी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी जितेंद्र गिरी और ललन गिरी के परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर खाट पर सो रहे थे. तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे उनके घर की तरफ मुड़ा और सो रहे परिवार के सदस्यों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया.

जिसके घर के बाहर सो रहे हैं ललन गिरी के 2 वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ लड्डू की मौत मौके पर हो गई. जबकि उसकी मां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हालांकि इस घटना के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो गई थी. घरवालों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था. जैसे ही परिवार वालों की पता चला घर के सामने सड़क को जाम कर दिया गया.

जिससे वाहन की आवागमन साफ बंद हो गया. छपरा से मुजफ्फरपुर जाने वाली सड़क लगभग 11:30 रात्रि तक बंद रहा. घटना की जानकारी मिलते ही भेल्दी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, अमनौर अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार, पूर्व मुखिया रमेश राय, पैगामित्र सेन के मुखिया संजीव राय, अवधेश राय मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया.

जिसके बाद भेल्दी थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां गुरुवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Loading

Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़