CHHAPRA DESK – सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत NH-19 पर बीते 08 जुलाई को स्विफ्ट डिजायर कार लूट कांड का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने लूट कांड में संलिप्त 02 अपराधकर्मी को लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया है.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि दोनों अपराधी पटना जिले के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बॉली कॉलोनी निवासी आसिफ उर्फ वासिफ एवं पीएनटी कॉलोनी निवासी अजय कुमार महतो शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड में सलिप्त अपराधकर्मी 01 अजय 02 वासिफ उर्फ आसिफ को गिरफ्तार किया गया.

उनकी निशानदेही पर कांड में लूटी गये स्विफ्ट डिजायर, बादी का बैग, पर्स, चार एटीएम कार्ड एवं उक्त घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं हेलमेट को बरामद किया गया. काल में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. बता दें कि दोनों अपराधी टीम बनाकर सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे.

![]()

