CHHAPRA DESK- छपरा के मांझी में दो युवकों की हत्या और उन्माद के बाद फरार चल रहे तीन अन्य अभियुक्तों के घर दूसरे दिन पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी कर दी. जबकि पहले दिन जिला प्रशासन के द्वारा चार अभियुक्तों के घर की कुर्की-जब्ती की गई थी. सारण एसपी गौरव मंगला कुर्की-जब्ती के टीम का स्वयं नेतृत्व कर रहे थे.

बैंड-बाजे के साथ पुलिस जैसे मुख्य आरोपी विजय राय के घर पहुंची गांव में चर्चा का विषय बन गया. इससे पहले सभी हत्याभियुक्तों के घर पुलिस के द्वारा इश्तिहार चस्पा किया गया था. जिसके बावजूद भी किसी भी आरोपी के द्वारा सरेंडर नहीं किया गया था. जिसको लेकर अग्रेतर कार्रवाई में उनके घर की कुर्की जब्ती की गई है. मौके पर सदर एसडीओ अरुण कुमार तथा डीसीएलआर पुष्पेश कुमार भी मौजूद रहे. सुबह शुरू हुए अभियान में सबसे पहले मुखियापति विजय यादव के पैतृक आवास को नष्ट कर दिया गया.

उसके बाद मुर्गीफार्म को जमींदोज किया गया. बताते चले कि उसी मुर्गी फार्म पर बंधक बनाकर 02 फरवरी को तीन युवकों को बर्बरतापूर्ण ढंग से पीटा गया था. जिसमें एक युवक की मौत मौके पर हो गई थी. जबकि दूसरे युवक की मौत उपचार के क्रम में पटना में हुई. वहीं तीसरा युवक उपचाररत है. दोपहर बाद मुबारकपुर पंचायत के कोडर गांव निवासी दो नामजद अभियुक्तों के घर की कुर्की-जब्ती की गई. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि जिला प्रशासन उक्त मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है.

हत्या मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जबकि फरार चल रहे सात नामजद अभियुक्तों के घर की कुर्की-जब्ती कर दी गई है.
![]()

