प्रेमी से मिलने के लिए गोपालगंज से भागकर पहुंची थी छपरा ; रेल पुलिस ने पकड़ चाइल्डलाइन को सौंपा

CHHAPRA DESK – प्रेमी से मिलने के लिए गोपालगंज से भागकर एक किशोरी छपरा पहुंची, लेकिन रेल पुलिस ने उसे अकेला पाकर पूछताछ के बाद उसे पकड़ रेलवे चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार व वह किशोरी गोपालगंज जिले के दिघवा दुबौली गांव निवासी (जहाना खातून) काल्पनिक नाम बताई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा के किसी लड़के से उसकी पहचान हुई थी और दोनों दिल्ली भागने वाले थे. जिसको लेकर वह लड़की घर छोड़कर छपरा पहुंची थी, जहां छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2-3 पर वह अपने प्रेमी का इंतजार कर रही थी.

 

तभी छपरा कचहरी स्टेशन पर रात्रि गस्ती के दौरान सिटी जयेंद्र उड़ांव, एचसी संतोष राय एवं सिपाही श्रवण कुमार के द्वारा उसे अकेला पाकर पूछताछ की गई. जिसके बाद इस बात की सूचना छपरा जंक्शन स्थित रेलवे चाइल्डलाइन को दी गई और उस किशोरी को उनके हवाले कर दिया गया.

इस दौरान पूछताछ के क्रम में वह किशोरी अपने घर जाने के लिए भी तैयार नहीं थी. हालांकि उसके द्वारा बताया गये मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है.

Loading

E-paper