CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत सतुआ गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक फाइनेंस कर्मी से ₹5 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए. घटना बीती देर संध्या की बताई जा रही है. पीड़ित फाइनेंस कर्मी सोनू कुमार बताया गया है.जिसके द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

पीड़ित फाइनेंस कर्मी सोनू कुमार ने बताया कि वह ऋण की वसूली कर ₹5 लाख बैग में रखकर लौट रहा था, तभी बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव के समीप पहले से घात लगाए एक बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके नजदीक पहुंचते के साथ ही पिस्टल तान दिया और रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए. जबतक वह शोर मचाता तबतक वे फरार हो चुके थे. बनियापुर थानाध्यक्ष के अनुसार मामला संदेहास्पद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

![]()
