Chhapra Desk – छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र में अनियंत्रित स्कॉर्पियो के पलटने से स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई. वही स्कार्पियो सवार चार युवकों को गंभीर स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है.

मृत युवक मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव निवासी बाबर खान का 18 वर्षीय पुत्र एहसान खान बताया गया है, जो कि गोपालगंज जिले का मूल निवासी है. वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवकों में हसन इमाम खान का 16 वर्षीय पुत्र सुफयान खान, जमाल खान का 20 वर्षीय पुत्र समीर खान, इरशाद खान का 22 वर्षीय पुत्र साहिल खान, जयामुल हक खान के का 18 वर्षीय पुत्र जुल्फकार खान गंभीर रूप से घायल है.

जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो को फिल्मी स्टाइल में चला रहे थे. जिसके कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल चार युवकों को पीएमसीएच रेफर किया गया है.

इस घटना के बाद सड़क पर यातायात थोड़ी देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गया. वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में भी काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और गहमागहमी बनी रही.

![]()
