बंगाल से अपहृत युवती छपरा के तरैया में आर्केस्ट्रा से बरामद

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया बाजार स्थित भारत आर्केस्ट्रा एंड जागरण म्यूजिकल ग्रुप से बंगाल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहृत युवती को बरामद किया है. बंगाल से अपहृत युवती बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाट थाना के हंसपुर गांव निवासी स्वर्गीय माधव दास की 17 वर्षीय पुत्री प्रियंका दास बतायी गई है.

बंगाल के गायघाट थाना के एस आई विश्वजीत पाल ने बताया की युवती की मां पार्वती दास ने गायघाट थाना में युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसके आलोक में बंगाल पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में तरैया के भारत आर्केस्ट्रा एंड जागरण म्यूजिकल ग्रुप के निवास पर छापेमारी किया तो युवती अपने पड़ोस के एक शादी-शुदा युवक सुधीर के साथ गिरफ्तार कर लिया.

वह युवक उस युवती से नृत्य का कार्य करवाता था. छापेमारी टीम में बंगाल पुलिस के एस आई विश्वजीत पाल, कांस्टेबल लता दास, चेतली पाल एवं अनमोल बनर्जी शामिल थे. बता दें कि आजकल तरैया बजार में दर्जनों आर्केस्ट्रा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से चल रहे हैं. आर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर वहां चोरी छुपे देह व्यापार का कार्य भी हो रहा है. जिसकी चपेट में टिनेजर छात्र भी आ रहे है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़