CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थानान्तर्गत एक पुल के पास नाबालिक लड़की से 02 व्यक्तियों के द्वारा बलात्कार करने की घटना कारित की गई थी. इस संबंध में पीड़िता के परिजन के आवेदन के आधार पर मकेर थाना काड संख्या-65/23, भादवि की धारा-376(डी) (बी) एवं 4/6 पोक्सो अधिनियम तथा 2 (va ) sc/st act दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दोनों नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त उसके पड़ोसी गांव फुलवरिया के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक मुकेश साह तथा दूसरा सत्येन्द्र महतो बताये गये हैं. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि अपराधी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे. दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार मुकेश साह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

बताते चलें कि बीते दिन छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र में बागीचे से जलावन की लकड़ी लेकर लौट रही एक दलित नाबालिक लड़की के साथ 2 मनचले युवकों के द्वारा पुलिया के नीचे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था. जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद रात्रि में ही छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं मकेर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

![]()

