Chhapra Desk – सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. वहां उसका भाई मामूली रूप से घायल हुआ. मृतक डेरनी थाना क्षेत्र के डेरनी गांव निवासी ललन राय का 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया गया है. 18 मई को उसके बहन की शादी थी और घर बरात आने वाला था.

मिली जानकारी के अनुसार डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरनी गांव निवासी ललन राय के 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार व उसका भाई नंदन कुमार बहन की शादी की तैयारी के लिए परसा बाजार मसाला पिसाने बाइक से गये थे. जहां रास्ते में ट्रैक्टर चालक के द्वारा कुचलने से कुंदन कुमार की मौत हो गई. उक्त संबंध में मृतक के भाई नंदन कुमार ने बताया कि वह अपने भैया के साथ परसा बाजार मसाला पिसाने गया था.

जहां रास्ते में ट्रैक्टर से पास लेने में विलंब होने पर भाई आगे आकर ट्रैक्टर चालक से पास नही देने का वजह पूछने लगा, जिसपर चालक गाली गलौज करने लगा. जिसका बिरोध करने पर चालक मारपीट पर उतारू हो गया. इसी बीच चालक पीछे जाकर ट्रॅक्टर चालू कर दिया हमलोग जब तक समझे तब तक गाड़ी भैया के ऊपर चढ़ाकर गाड़ी चंवर के रास्ते लेकर भाग गया। जहां दोनो बेहोश हो गए.

ग्रामीणों द्वारा उनको उठाकर परसा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसके भैया को मृत घोषित कर दिया. वही घटना की सूचना मिलते ही डेरनी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दास परसा हॉस्पिटल पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजते हुए घटना स्थल का मुआइना किया.

![]()
