बाइक लू’ट में वि’फल होने पर दूसरी आ’पराधिक घटना को अं’जाम देने की फिराक में निकले तीन अ’पराधियों को पुलिस ने पि’स्टल के साथ द’बोचा

बाइक लू’ट में वि’फल होने पर दूसरी आ’पराधिक घटना को अं’जाम देने की फिराक में निकले तीन अ’पराधियों को पुलिस ने पि’स्टल के साथ द’बोचा

CHHAPRA DESK – सारण जिला के पानापुर थानान्तर्गत मुख्य मार्ग पर किसी लूट की घटना को अंजाम देने निकले बाइक सवार 3 अपराधियों को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी ने बताया कि बीते दिनो पानापुर थाना क्षेत्र स्थित धेनुकी पुल के समीप स्थानीय निवासी गणेश यादव से कट्टे के बल पर बाइक लूटने का प्रयास किया था, लेकिन उनके शोर मचाने पर जब ग्रामीण उनकी ओर दौड़े तो वे लोग फरार हो गये.

जिसके बाद उनके द्वारा उन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई. अनुसंधान के क्रम में धनुकी पुल के पास लूट के प्रयास में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त स्थानीय धेनुकी गांव निवासी चिंटू कुमार राय, तरुण कुमार एवं सहकाजपुर निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से 01 देसी कट्टा, 03 चाकू एवं 03 मोबाइल बरामद किया गया. जिस संबंध में पानापुर थाना कांड संख्या- 232/23 दर्ज किया गया है.

Loading

57
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़