बालू लदे वाहनों के जाम से कराह रहा छपरा-आरा पुल ; जाम हटाने में जिला प्रशासन फेल

बालू लदे वाहनों के जाम से कराह रहा छपरा-आरा पुल ; जाम हटाने में जिला प्रशासन फेल

CHHAPRA DESK- छपरा-आरा पुल पूरी तरह बालू लदे वाहनों की गिरफ्त में है. जिला प्रशासन चाहे लाख प्रयास कर ले, ना तो पुल को बालू लदे वाहनों से मुक्त कराया जा पा रहा है और ना ही डोरीगंज स्थित फोरलेन को जाम से मुक्ति मिल पा रही है. बता दें कि डोरीगंज फोरलेन पर दिन भर बालू लदे वाहनों का जमावड़ा रहता है.

बालू लदे ट्रक दिनभर तीन से चार लाइन में फोरलेन पर खड़े रहते हैं और रात होते ही यह धूल के गुबार से फट जाता है. ट्रक चालक और ट्रैक्टर चालक बालू लेकर तेज गति से भागने के क्रम में कई बार लोगों को रौंद भी देते हैं. वही छपरा-आरा पुल पर भी दिनभर बालू लदे वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है.

जिसके कारण गस मार्ग पर आम लोगों का चलना और सफर करना काफी दुष्कर होता है. बता दें कि छपरा-आरा पुल के निर्माण से आरा और पटना की दूरी कम कर छपरा को जोड़ना था. जिससे कि आने वाले आने जाने वाले लोगों को सहूलियत के साथ समय की भी बचत हो. लेकिन यह पुल पूरी तरह बालू लदे वाहनों की गिरफ्त में आ चुका है. अगर आप डोरीगंज होकर आरा छपरा पुल होते हुए पटना जाने की कोशिश करते हैं तो 1 घंटे का सफर 5 घंटे में भी तय कर पाए तो जल्द ही कहा जाएगा.

वही प्रशासन भी पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है. जिसके कारण आए दिन स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. चालकों को जब सूचना मिलती है कि पुलिस सड़कों पर मौजूद है और जांच कर रही है तो सभी ट्रक और ट्रैक्टर डोरीगंज व आरा-छपर पर खड़ी कर देते हैं और जैसे ही लाईनर के द्वारा बताया जाता है कि रास्ता साफ है तो चालक तेज गति से वाहन लेकर भागते हैं. वही रात होते ही इनकी रफ्तार काफी तेज हो जाती है. जो कि आए दिन दुर्घटना का कारण बनती है.

Loading

63
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़