बिहार : बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार कर किया जख्मी, स्थिति गंभीर

Bihar Desk –सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाहर गांव स्थित मुजफ्फरपुर के औराई सिवान के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को इलाज कराने के लिए मुजफ्फरपुर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है.

जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के ठाहर गांव निवासी शिव किशोर मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात वह युवक ठाहर गांव अपने ग्लैमर मोटरसाइकिल से जा रहा था.

उसी बीच गांव के समीप पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़