CHHAPRA DESK – बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. जिसमें मुजफ्फरपुर में आईपीएस अधिकारी अवधेश दीक्षित को एएसपी (नगर) बनाकर भेजा गया है. स्पेशल ब्रांच में एसपी के पद पर तैनात दीपक बरणवाल को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है. वहीं पोस्टिंग की प्रतीक्षा में पुलिस मुख्यालय में बैठे सुधीर कुमार पोरिका को विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है.

वहीं, पांच डीएसपी का भी ट्रांसफर हुआ है. जिसमें शहरियार अख्तर को मुजफ्फरपुर पूर्वी का डीएसपी बनाया गया है. जबकि अवधेश दीक्षित फिलहाल पटना के पालीगंज में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं. इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई में डीएसपी पद पर तैनात अमन कुमार को पालीगंज का नया एसडीपीओ बनाया गया है. वहीं, एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार को एसडीआरएफ में डीएसपी बनाया गया है.

![]()

