Chhapra Desk – सारण स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद 2022 के निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रतिनियुक्त प्रेक्षक विनय कुमार के द्वारा निर्वाचन हेतु मतदान के पश्चात मतगणना हेतु बनाए गए मतगणना केंद्र आयुक्त सारण प्रमंडल सारण के कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा निरीक्षण के क्रम में आवश्यक तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया.

प्रेक्षक महोदय के द्वारा मतदान एवं मतगणना के लिए किए जा रहे तैयारियों से संतोष व्यक्त किया. मतगणना केंद्र के अचूक सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी,डीआईओ एवंअन्य संबंधित पदाधिकारी गण एवं कर्मी गण उपस्थित थे.

![]()
