CHHAPRA DESK – सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय राय के टोला स्थित उंझखनाथ करियावां बाबा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया और मूर्ति चोरी का प्रयास किया. लेकिन, मूर्ति चोरी में विफल होने पर चोरों ने मंदिर का दान-पात्र तोड़कर रूपया चोरी कर लिया. जिसमें करीब ₹25 से ₹30000 होने की बात मंदिर प्रशासन के द्वारा बतलाई जा रही है. दान-पात्र के साथ चोरों ने मंदिर का बर्तन भी चोरी कर लिया है.

जबकि मूर्ति चोरी नही कर पाए हैं. इस घटना की सूचना सुबह में मंदिर के पुजारी मनोरंजन प्रसाद पूजा करने के लिए मंदिर गये तो देखा की मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है. उन्होंने जब अंदर प्रवेश किया तो पाया कि मंदिर के दोनों कमरों का ताला तोड़कर बॉक्स में रखे दान पेटी को निकाल चोरी किया गया है. जिसमें से दान का करीब ₹25 से ₹30000 चोरों के द्वारा चोरी किया गया है. वही चोरों ने मंदिर की मूर्ति और शिवलिंग को भी उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन मूर्ति और शिवलिंग चोरी कर पाने में सफल नहीं हो सके थे.

उन्होंने बताया कि वह सुबह शाम मंदिर में आकर पूजा करते हैं और दिन में दूसरे जगह काम करते है. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा थाना पुलिस को दी गई तो सूचना के बाद मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.

![]()

