रेल पुलिस ने ट्रेन से 157 बोतल एवं टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब लावारिस स्थिति में किया बरामद ; दूसरी ट्रेन से 24 कैन पैक अंग्रेजी शराब बरामद

Chhapra Desk – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-दाउदपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेल पुलिस ने ट्रेन संख्या 13020 की तलाशी के दौरान ट्रेन से लावारिस स्थिति में तीन बैग से अलग-अलग ब्रांड के 62 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए छपरा आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव एवं होली त्यौहार को देखते हुए यूपी की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों में विशेष चौकसी बरती जा रही है.

इसी क्रम में ASC/CPR के द्वारा गठित सीपीडीटी टीम में शामिल उप निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं ट्रेन स्कॉट कंपनी गोरखपुर के ASI नित्यानंद पाण्डेय के द्वारा ट्रेन संख्या 13020 में दाउदपुर-छपरा के मध्य कोच संख्या D-4 में गाड़ी के कोच संख्या D-4 के शौचालय मे एक अदद प्लास्टिक हैंड बैग, एक अदद प्लास्टिक की बोरी व एक चादरवकी गठरी लावारिस हालत में बरामद किया गया. जिसके सम्बन्ध में आस पास बैठे यात्रियों से पूछने पर किसी ने अपना होना नही बताया. लिहाजा उक्त थैलो को चेक किया गया तो उसमें से 157 बोतल एवं टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. बिहार राज्य में पूर्ण शराब बन्दी होने के कारण जब्त कर, जब्ती सूची तैयार कर GRP/CPR को कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है तथा GRP/ CPR मे कांड संख्या 56/22 30(a) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज किया गया है.


वहीं सहायक उप निरीक्षक/ छपरा/हेमसिंह साथ TEC/ GKP/ईस्ट के स्टाफ ट्रेन संख्या 12530 डाउन मे मार्गरक्षण ड्यूटी के दौरान आने वाले त्योहारों होली के मद्देनजर की जा रही सुरक्षा निगरानी व चेकिंग के दौरान एकमा स्टेशन पार करने पर उक्त गाड़ी के कोच संख्या D-1 के शौचालय के पास दो अदद जूट की बोरी बंधी हुई लावारिस हालत मे बरामद की गई. जिसके सम्बन्ध में आस पास बैठे यात्रियों से पूछने पर किसी ने अपना होना नही बताया. लिहाजा उक्त बोरी को समक्ष स्टॉफ खोलकर चेक किया गया तो उसमें से 24 केन पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. बिहार राज्य में पूर्ण शराब बन्दी होने के कारण लावारिस शराब जब्त कर, जब्ती सूची तैयार कर GRP/CPR को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़