CHHAPRA DESK – सारण जिला के डेरनी थानान्तर्गत हुए लूट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है. उस मामले में डेरनी थानाध्यक्ष ने टीम बनाकर 06 अपराध कर्मियों को लूटे गये रुपए में से 49000 एवं लूट कांड में प्रयोग दो बाइक के साथ 6 मोबाइल भी बरामद किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि जिला के डेरनी थाना क्षेत्र में बीते 19 जून को तीन मोटरसाइकिल पर सवार 06 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा 250,000/- एवं 02 मोबाइल लूट लिया गया था.

जिस संदर्भ में डेरनी थाना कांड संख्या-109/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया. कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा इनके पास से लूट की गई राशि में से 48.930/-रू, 06 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है. उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार अपराधियों में सभी भेल्दी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. जिनमें कटसा निवासी बुलु कुमार राय, अमित कुमार व नितिश कुमार, गणेश पट्टी निवासी राहुल कुमार राय, रामचौक निवासी रजनीश कुमार एवं हकमा गांव निवासी नागेन्द्र कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

![]()

