शराबबंदी का ढोल बस नीतीश को सुनाई और दिखाई देता है ; सारण में शराबबंदी की खुली पोल : नशे की हालत में दर्जनभर जगहों पर हुई दुर्घटनाएं और मारपीट की घटनाएं, दर्जनों लोग भर्ती

शराबबंदी का ढोल बस नीतीश को सुनाई और दिखाई देता है ; सारण में शराबबंदी की खुली पोल : नशे की हालत में दर्जनभर जगहों पर हुई दुर्घटनाएं और मारपीट की घटनाएं, दर्जनों लोग भर्ती

CHHAPRA DESK – शराबबंदी का ढोल बस नीतीश को सुनाई और दिखाई देता है. बाकी तो सारण वासियों के सामने प्रत्यक्ष के लिए प्रमाण की आवश्यकता भी नहीं है. सारण पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा ले लेकिन प्रतिदिन जिले में देशी-विदेशी शराब की भारी मात्रा पकड़ में आने के बाद भी शराब माफियाओं का होम डिलीवरी शराब पहुंचाना बेरोकटोक जारी है. आलम यह है कि पुलिस अगर शराब माफिया और बालू माफियाओं के पीछे पड़ गई तो उन पर हमला होना लाजिमी है.

ऐसे अब तक दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं जहां शराब माफिया और बालू माफियाओं के द्वारा पुलिस पर पथराव और हमला किया जा चुका है. ताजा मामला होली के दिन जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रौजा मोहल्ला में भी देखने को मिला, जहां शराबियों के हमले में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को कैंप करना पड़ गया. जिले में होली के दिन अचानक बढ़ी हिंसक झड़पों में नशेरियों का शामिल होना मुख्य कारण रहा.

किसी के सिर चढ़कर दारू बोल रहा था तो किसी के सिर चढ़कर भांग तांडव कर रहा था. जिसके कारण जिले के इसुआपुर डोरीगंज गरखा मुफस्सिल थाना नगर थाना आदि क्षेत्रों में दर्जनों जगहों पर जमकर मारपीट जवं चाकूबाजी की घटना हुई. 2 दर्जन से अधिक छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होली के दिन तब हुई, जबकि सड़क पर ट्रैफिक भी नहीं था. लेकिन, बाइक और वाहन चलाने वाले नशे में जरूरत थे.

होली का खुमारी दूसरे दिन भी देखने को मिला. जहां एकमा थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कर्मी बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

गंभीर रूप से घायल युवक सिवान जिले के दरौली थाना अंतर्गत रामपुर नीकही गांव निवासी बसीट गोंड का 35 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गोंड बताया गया है, जो कि गड़खा थाना क्षेत्र स्थित सुगम्या फाइनेंस कंपनी में फाइनेंस कर्मी के पद पर कार्य करता है.

Loading

23
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़