सतुआनी को गंगा नदी में स्नान करने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

सतुआनी को गंगा नदी में स्नान करने गये किशोर की डूबने से हुई मौत

ARRAH DESK – आरा जिले के भोजपुर में सतुआनी पर्व को ले गंगा नदी में स्नान करने गए एक किशोर की डूब कर मौत हो गई. मृत किशोर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव वार्ड – 6 निवासी जितेंद्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र करण कुमार सिंह बताया गया है. बताया जाता है कि सतुआनी को लेकर वह अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था. जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

इस घटना की सूचना उसके दोस्तों के द्वारा घरवालों को दी गई. जिसके बाद घरवाले वहां पहुंचे और काफी मशक्कत कर गोताखोर की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. नदी से शव निकाले जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वही सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

मृत किशोर बिराहिमपुर स्थित स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था. इस मामले में परिजनो ने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू, पवन एवं टिंकू के साथ नेकनाम टोला स्थित गंगा नदी घाट पर स्नान करने गया था. जहां, स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

 

Loading

70
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़