साइकिल नहीं दिया तो गले पर किया चा’कू से वार ; पहले बड़े भाई को घोंपा था चा’कू

साइकिल नहीं दिया तो गले पर किया चा’कू से वार ; पहले बड़े भाई को घोंपा था चा’कू

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत साढा मोहल्ला बाजार समिति के समीप मामूली विवाद में एक युवक को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद आनन फानन उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा ढाला बाजार समिति मोहल्ला निवासी रामजी साह का 24 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार बताया गया है.

घटना के संबंध में जख्मी धीरज ने बताया कि वह अपने घर पर था तभी और उसका एक युवक आया और बोला के साइकिल दो, उसे कहीं जाना है. लेकिन उसके द्वारा साइकिल नहीं दिया गया. जिसके बाद वह अपने बड़े भाई व अन्य के साथ चाकू लेकर उनके घर पहुंचा और अचानक उसके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. गर्दन पर चाकू लगने से खून निकलने लगा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जिसके बाद उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही गंभीर रूप से जख्मी युवक के बड़े भाई एवं परिवार वालों ने बताया कि वह युवक काफी मनशोख है और गलत गतिविधियों में शामिल रहता है. उन लोगों के द्वारा पूर्व में भी धीरज के बड़े भाई को चाकू घोंपा गया था.

उस समय वह लोग प्राथमिकी करवाने हेतु मुफस्सिल थाना गये लेकिन उनके द्वारा टालमटोल कर दिया गया और उनकी प्राथमिकी नहीं हो पाई थी. जिसका नतीजा है कि इस बार उन लोगों ने अब उसके छोटे भाई को चाकू घोंप दिया है. समाचार परिसर तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Loading

68
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़