Chhapra Desk – सारण एसपी संतोष कुमार ने जिले में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है. उनके द्वारा जिले के 18 थानों के थानाध्यक्ष को दूसरे थाने में पदस्थापित किया गया है. वहीं 3 अंचल पुलिस निरीक्षकों को भी स्थानांतरित किया गया है. इस बाबत एसपी ने बताया कि जिले में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर यह कदम उठाया गया है.

किस थाने की किसने संभाली कमान
नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह को सदर का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. वहीं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा को नगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सदर अंचल पुलिस निरीक्षक रामसेवक प्रसाद यादव को सोनपुर अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है. वहीं सोनपुर अंचल पुलिस निरीक्षक राधेश्याम प्रसाद को मशरक अंचल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है.

जबकि मढौरा अंचल पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार को सोनपुर थाना का थाना अध्यक्ष, महिला थाना अध्यक्ष मंजू कुमारी सिंह को भगवान बाजार थाना का थाना अध्यक्ष, सोनपुर थाना अध्यक्ष अकील अहमद को मढौरा थाना का थाना अध्यक्ष, यातायात थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार को अकिल पुर थाना का थानाध्यक्ष, पहलेजा ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार को कोपा थानाध्यक्ष, इसुआपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को खैरा थाना अध्यक्ष, दाउदपुर थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम को पहलेजा ओपी अध्यक्ष, महिला थाना में पदस्थापित हेमलता कुमारी को महिला थाना का थाना अध्यक्ष, मांझी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह-2 को पानापुर का थाना अध्यक्ष, पानापुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया को मांझी थाना अध्यक्ष,

पुलिस केंद्र में पदस्थापित रामसेवक रावत को गड़खा थाना अध्यक्ष, अकिल पुर थाना अध्यक्ष संजय राम को गसुआपुर थाना अध्यक्ष, खैरा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष विरेंद्र राम को दाउदपुर थाना अध्यक्ष, एकमा थाना अध्यक्ष अजय कुमार को सहाजितपुर थाना अध्यक्ष, गड़खा थाना अध्यक्ष अमितेश कुमार को बनियापुर थाना अध्यक्ष, सहाजितपुर थाना अध्यक्ष को डोरीगंज थाना का प्रभारी थाना अध्यक्ष तथा कोपा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार को यातायात थाना का प्रभारी थाना अध्यक्ष बनाया गया है.


![]()
