सारण जिला वैश्य समाज का होली मिलन समारोह सह अभिनंदन समारोह संपन्न

Chhapra Desk – सारण जिला वैश्य समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन शहर के एक विवाह भवन में किया गया. कार्यक्रम का उद्धघाटन छपरा के विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता, विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव, डाॅक्टर जगन्नाथ गुप्ता, डॉक्टर अशोक चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त, गंगोत्री प्रसाद, श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

विधान पार्षद विरेन्द्र नारायण यादव को वैश्य समाज के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त ने सम्मान पत्र तथा श्याम बिहारी अग्रवाल ने अंगवस्त्र देकर कर तथा गंगोत्री प्रसाद ने पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया. छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता को लक्ष्मी नारायण प्रसाद अधिवक्ता ने अंग वस्त्र तथा ओमप्रकाश स्वर्णकार ने सम्मान पत्र तथा राजेश फैशन पुष्प माला ने दे कर सम्मानित किया. डाॅक्टर जगन्नाथ गुप्ता, डॉक्टर अशोक चौधरी, उदय शंकर कलवार, कृष्ण कुमार आजाद, नागेन्द्र साह, श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश कुमार, राजेश फैशन आदि वैश्यों को सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त ने किया. कार्यक्रम का संचालन श्याम बिहारी अग्रवाल तथा गंगोत्री प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. स्वागत राजेश फैशन ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार ने किया. इस अवसर पर श्याम बिहारी अग्रवाल, राजेश फैशन, प्रभु जी अग्रहरी,राजु ब्याहुत, शिव कुमार गुप्ता, उमाशंकर साहु, रवि भूषण हँसमुख,बैजनाथ प्रसाद, आदित्य अग्रवाल, दीन दयाल अधिवक्ता, संतोष ब्याहुत, अमित गोल्ड, आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए। महेश स्वर्णकार, दक्ष निरंजन शम्भु ,निपुंजय निशान्त, सुभाष यादव, प्रोफेसर देवेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार चौबे, कविन्द्र सिंह ने अपने हास्य कविता पाठ से लोगो को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया। व्यास मंडली ने होली गीत गाकर सबको झुमने पर मजबूर कर दिया.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़