CHHAPRA DESK – सारण प्रमंडल के विद्युत अधीक्षण अभियंता के पद पर रितेश कुमार ने शनिवार को योगदान दिया. वहीं पूर्व अधीक्षण अभियंता विवेकानंद को शहर के एकता भवन में समारोह पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई. विदाई समारोह का संचालन फैयाज आलम ने किया. इस मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं विद्युत सहायक अभियंताओं के द्वारा तत्कालीन अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के कार्यकाल की सराहना करते हुए प्रमंडल के लिए दिए गए.

उनके योगदान की चर्चा की और उन्होंने कहा कि उनके अधीनस्थ काम करना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा, जो कि समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहें. इस अवसर पर विद्युत विभाग के अभियंताओं एवं विद्युत कर्मियों के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया. वही इस अवसर पर नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता रितेश कुमार को उनके बेहतर कार्य काल संचालन के लिए बधाई दी गई.

विदित हो कि विवेकानंद का स्थानांतरण सासाराम किया गया है जबकि रितेश कुमार को सारण प्रमंडल का विद्युत अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वह इससे पूर्व आरा में कार्यरत थे.
![]()
