CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र स्थित एस एच-90 पर सारण डीएम राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर बालू के अवैध ढंग और ओवरलोड वाहनों से ढुलाई पर रोक लगाने के लिए मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार और डीएसपी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया.

मौके पर खान निरीक्षक सारण, सीओ मशरक रविशंकर पांडेय समेत मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पानापुर थानाध्यक्ष भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. एसडीओ मढ़ौरा योगेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर और प्रखंड कार्यालय परिसर के सामने सड़कों पर अवैध बालू लदे ट्रक को जब्त किया गया जिसमें 35 ट्रकों को जप्त किया गया है.

वही मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि अवैध बालू लदे ट्रक को पासिंग कराने वाले लाइनर गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव निवासी मुकेश शाही पिता अमरेश शाही को कार समेत 8 ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गिरफ्तार सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया.

![]()
