Chhapra Desk – सारण जिले के सहाजितपुर थाना अंतर्गत उपडाकघर में 21 लाख के गबन का मामला सामने आया है. इस संबंध में छपरा प्रधान डाकघर के डाक निरीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने सहाजितपुर थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्रथमिकी में उन्होंने बताया है कि दाउदपुर थाना क्षेत्र के टड़वा पोझिया गांव निवासी प्रभुनाथ चौधरी के पुत्र विनय कुमार उप डाकपाल के पद पर वर्ष 2014 से वर्ष सितंबर 2018 तक कार्यरत थे.

श्री कुमार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान संचय पोस्ट मोडुल मे जाकर वैक डेट में विभिन्न एस बी खातों में लगभग 21 लाख सत्तर हजार छह सौ सनत्तानवे रुपये जमा किया गया और उन रुपयों का सरकारी हिसाब में नहीं लिया गया. उन जमा रुपयों को अपने उपरोक्त कार्यकाल के दौरान यानि वर्ष 2014 से वर्ष सितंबर 2018 तक निकाला गया.

इस प्रकार श्री कुमार द्वारा 21 लाख सत्रह हजार छह सौ सनत्तानवे सरकारी धन का गबन किया गया. जब सहाजितपुर उप डाकघर को नवंबर 2021 मे CBS से जोड़ा गया, तब इस सरकारी धन के गबन का पता चला. इस गबन मे अभिकर्ता बनियापुर थाना क्षेत्र के हाथी पुर निवासी लालबाबू शर्मा के पुत्र ओम प्रकाश शर्मा की भी संलिप्तता पायी गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि यह गबन विनय कुमार, तत्कालीन उप डाकपाल , सहाजितपुर उप डाकघर और अभिकर्ता ओम प्रकाश शर्मा, अभिकर्ता code 33 / 08 09, सहाजितपुर उप डाकघर के मिलीभगत से हुआ है. वर्तमान में प्रमण्डलीय कार्यालय सारण प्रमंडल, छपरा स्तर पर विनय कुमार, तत्कालीन उप डाकपाल, सहाजितपुर उप डाकघर और ओम प्रकाश शर्मा, अभिकर्ता, सहाजितपुर उप डाकघर के विरुद्ध जांच चल रहा है.

तथा इनके द्वारा सहाजितपुर उप डाकघर में किए गए कार्यों का सत्यापन किया जा रहा है. इस प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि भविष्य में और भी रकम के गबन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

![]()
