CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में विद्यालय संचालक के घर पर बीती देर रात्रि ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आज दर्जनभर हथियारबंद अपराधियों ने ईट भट्टा पर पहुंच एकमा प्रमुख के देवर सह ईट भट्टा संचालक के साथ मारपीट किया. घटना जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत सरांव गांव की है, जहां एकमा प्रमुख अंजू देवी के देवर 42 वर्षीय शंभू कुमार सिंह पर अपराधियों ने उस समय हथियार के बल पर हमला किया, जब वह अपने ईट भट्टा स्थित अपने कार्यालय पर मौजूद थे.

इस मामले में उक्त ईट भट्ठा संचालक रसूलपुर थाना क्षेत्र के सरांव गांव निवासी प्रहलाद सिंह के 42 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार सिंह के द्वारा रसूलपुर थाना को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत की गई है. वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जिसके बाद घायल अवस्था में शंभू कुमार सिंह को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह ईट भट्टा के संचालन के साथ ठेकेदारी भी करते हैं. आज वह ईट भट्ठा पर स्थित अपने कार्यालय पर मौजूद थे. तभी बाइक सवार करीब दर्जनभर अपराधी गमछा से मुंह बांधे हुए पिस्टल लेकर पहुंचे और बोला कि बाहर निकलो. तब उनके द्वारा बताया गया कि आप लोगों को हम नहीं पहचानते हैं.

तब उसमें से एक युवक ने पिस्तौल के बट से उनके ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिया. जिस पर उनके द्वारा शोर मचाए गया तो सभी युवक बाइक से भाग निकले. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

![]()

