CHHAPRA DESK – छपरा जिले के इसुआपुर थाना अंतर्गत सहवां चमरटोली गांव स्थित पोखर में डूबने से होली पर्व की संध्या एक किशोरी की मौत हो गई. मृत किशोरी स्थानीय थाना क्षेत्र के सहवां चमरटोली गांव निवासी जयराम राम की 15 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि होली पर्व की संध्या घर के समीप स्थित पोखर में वह स्नान करने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी क्रम में पता चला कि वह पोखर में नहाने के क्रम में डूब गई है. जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद शव की तलाश प्रारंभ की गई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ. वहीं गुरुवार की सुबह किशोरी का शव तालाब से ढूंढ निकाला गया. किशोरी का शव देखते ही परिवार वालों में रोना-पीटना मच गया.

हालांकि किशोरी के नहीं मिलने के कारण होली के दिन पूरे परिवार में मातम छाया रहा. वही पोखर से किशोरी का शव बरामद किए जाने के साथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव पहुंचते ही घरवालों में कोहराम मचा हुआ है.

![]()

