छपरा जंक्शन आरपीएफ ने यात्री सामानों की चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Chhapra Desk – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर गस्त व आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान PF- 01 के पश्चिमी छोर पर आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक रोक कर पूछताछ किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा शुरुआती टालमटोल के बाद बताया गया कि उसके द्वारा गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला से मोबाइल छीन कर ट्रेन से कूदा गया है. जबकि दूसरी ट्रेन आने पर फिर से मोबाइल छीनने के प्रयास में था.

उसकी तलाशी लेने पर पकड़े गए उस संदिग्ध व्यक्ति के पास से 01 अदद एमआई का मोबाइल एवं एक अदद 9 इंच लंबा बड़ा चाकू बरामद हुआ. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि गिरफ्तार चोर नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज पुरानी गुरहट्टी मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय रंजीत कुमार मांझी है.

उसके पास से बरामद सामान की कीमत करीब 11000/- रुपये है. जिसे यात्री सामानों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसे राजकीय रेल थाना को सौंप दिया गया है. टीम में आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय के साथ रेसुब से राम नयन यादव, एएसआई रविंद्र तिवारी, कांस्टेबल दीपक कुमार आदि शामिल थे.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़