CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत पिछली मझवलिया गांव के समीप अनियंत्रित टोटो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वहीं बाइक पर बैठा उसका रिश्तेदार गंभीर उसे घायल हो गया. जिसका उपचार अस्पताल में कराया गया. मृत युवक की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सरवी सरेया गांव निवासी वीरेंद्र राय के इक्कीस वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां बनियापुर थाना का चौकीदार भी पहुंचा और पंचनामा की प्रक्रिया की जा रही है. वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टोटो चालक को भगा दिया.

इस संबंध में मृतक के पिता वीरेंद्र राय ने बताया कि 1 वर्ष पहले ही रोहित की शादी कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव में हुई थी. 1 वर्ष में पूरे हो रहे थे तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया. उन्होंने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ मौसी के घर गया था और मौसी के घर से वापस गांव लौट रहा था, उसी बीच अनियंत्रित टोटो व बाइक की टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों घायल हो गए और अस्पताल लाने के क्रम में रोहित की मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक का उपचार चल रहा है. इस घटना की सूचना के बाद पत्नी सहित पूरे परिवार में रोना पीटना लगा हुआ है.

![]()

