
CHHAPRA DESK – सारण जिला के हरिहरनाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थों के तस्करी का खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वही उस दौरान एक कार को भी जब्त किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर सबलपुर क्षेत्र में आपूर्ति करने वाले हैं. प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और उनके निर्देशानुसार सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हरिहरनाथ थाना की एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई.ग ठित टीम द्वारा सीपिया आम मोड़, हरिहरनाथ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. उसी दौरान सिद्धनाथ चौक की ओर से आ रही एक सफेद रंग की मारुति आल्टो कार को जांच हेतु रोकने का संकेत दिया गया, परंतु पुलिस टीम को देखकर वाहन चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया.

किन्तु पुलिस बल की तत्परता, सतर्कता एवं प्रभावी घेराबंदी के कारण वाहन को रोक लिया गया तथा उसमें सवार 02 व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. उस दौरान कार से गांजा 46.34 किलोग्राम बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्करों में सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर नवल टोला निवासी संतोष राय के पुत्र जीतू कुमार राय एवं दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी लालन राय के पुत्र सचिन कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार तस्करों से मादक पदार्थ के तस्करी से जुड़े नेटवर्क के विषय में पूछताछ की जा रही है.इ स संबंध में हरिहरनाथ थाना कांड सं0-113/26 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

![]()

