6.30 लाख घरों को कवर कर करीब 5.30 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

6.30 लाख घरों को कवर कर करीब 5.30 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

CHHAPRA DESK –  पोलियो उन्मूलन अभियान अंतर्गत छपरा सदर अस्पताल परिसर से एएनएम कर्मियों द्वारा पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया और बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की. उक्त अवसर पर डॉ सुरेंद्र महतो ने बताया कि आगामी 28 तारीख से जिले में पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी. इस अभियान के तहत जीरो से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. जिसके लिए व्यापक तैयारी की गई है. जिले में कुल 6.30 लाख घरों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि सर्वे के अनुसार करीब 5.30 लाख बच्चों को कवर किया जाएगा.


अभियान को सफल बनाने के लिए 1481 टीमों का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करेंगी. इसके अलावा ट्रांजिट टीम भी बनाई गई है, जो बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहकर आने-जाने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक देगी. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.

Loading

67
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़