
CHHAPRA DESK – नशीला पदार्थ स्मैक के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान में भगवान बाजार थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार सिंह के द्वारा पुनः एक कारोबारी तो गिरफ्तार कर उसके पास से 7.72 ग्रा0 स्मैक बरामद किया गया है. बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा जिलान्तर्गत विभिन्न जगहों पर अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में भगवान बाजार थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विकास कुमार द्वारा स्टेशन चौक के पास होटल के पीछे मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है.

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भगवान बाजार थाना संध्या गश्ती के क्रम में उक्त व्यक्ति को 7.72 ग्रा0 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड सं0-226/26, धारा-21 (ए) एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है. वहीं इस मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कटरा बरादरी गांव निवासी मुरत राय का पुत्र विकास कुमार बताया गया है. जिसके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ-7.72 ग्रा0, नकद राशि-1,760 रूपए एवं एक मोबाइल बरामद किया है.

![]()

