गोरखपुर-भटनी रेल खण्ड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य को ले इन गाड़ियों को किया गया निरस्त, मार्ग परिवर्तन तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

गोरखपुर-भटनी रेल खण्ड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य को ले इन गाड़ियों को किया गया निरस्त, मार्ग परिवर्तन तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

GORAKHPUR DESK –  रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैण्ट-भटनी रेल खण्ड पर स्थित देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा. जिसको लेकर इन गाड़ियों को निरस्त किया गया है. वहीं कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन तथा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन भी किया गया है.

Add

निरस्तीकरण :
– 55056/55055 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 11 एवं 12 मार्च,2026 को निरस्त रहेगी.
– 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 11 मार्च को निरस्त रहेगी.
– 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 मार्च को निरस्त रहेगी.

मार्ग परिवर्तन

– बरौनी से 11 एवं 12 मार्च को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी.
– दरभंगा से 11 एवं 12 मार्च,2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी.


– कटिहार से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी- गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी.
– नई दिल्ली से 10 एवं 11 मार्च,2026 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी.


– नई दिल्ली से 10 एवं 11 मार्च को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी.
– लखनऊ जं0 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15034 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखरपुर कैण्ट-भटनी-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी. पाटलिपुत्र से 11 मार्च,2026 को चलने वाली 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान- भटनी-गोरखरपुर कैण्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज- गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी.

Loading

67
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़