पत्नी से तंग आकर दो बेचारे पतियों ने किया खुदकुशी ; फंदे पर मिली लाश

पत्नी से तंग आकर दो बेचारे पतियों ने किया खुदकुशी ; फंदे पर मिली लाश

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में कुछ लड़के लड़कियां अपने प्यार को पाने के लिए फांसी लगाकर खुदकुशी कर रहे हैं, तो खुदकुशी करने वालों में बेचारे पति भी पीछे नहीं हैं. आज जिले में ऐसी दो घटनाएं सामने आई है, जहां दो बेचारे पतियों के द्वारा पत्नी से तंग आकर फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली गई है.

पहली घटना जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत दयालपुर गांव से सामने आई है, जहां बेचारे पति ने पत्नी के दुपट्टे से ही फंदा बनाकर खुदकुशी कर लिया. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी कन्हैया चौरसिया के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू चौरसिया के रूप में की गई है. उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और पत्नी के बराबर झगड़े के कारण उसने घर के वेंटीलेटर में दुपट्टा बांधकर गले में फंदा डाल आत्महत्या किया है. जब घर वालों ने उसे कमरे में फंदे पर लटकते पाया तो चीख पुकार मच गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

जबकि, दूसरी घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. मृतक गड़खा थाना क्षेत्र के रहमपुर नारायणपुर गांव निवासी राम लायक राय का 38 वर्षीय पुत्र कन्हैया राय बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा के बाद वह कोलकाता भाग गया था और कुछ रोज पहले ही घर लौटा था. घर लौटने पर फिर उनका आपसी झगड़ा हुआ जिसके बाद वह घर से 1 किलोमीटर दूर गांव के बगीचे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. आज जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली तो रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़