अनियंत्रित बाइक के धक्के से किशोर की मौत ; आया था शादी समारोह में

अनियंत्रित बाइक के धक्के से किशोर की मौत ; आया था शादी समारोह में

 

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से किशोर की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत किशोर की पहचान जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद निवासी दिलीप पासवान के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश पासवान के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में मुफस्सिल थाना अंतर्गत करिंगा गांव आया था. जहां आज गांव में सड़क पर तेज गति से जा रहे बाइक वाले ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया.

जिसके कारण उसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. वहीं उस दौरान लोगों ने बाइक चालक को पड़कर बाइक जब्त कर लिया और सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़