फाइनेंस कर्मी की हत्या ; लीची के पेड़ से लटका मिला शव, गया था शौच करने

फाइनेंस कर्मी की हत्या ; लीची के पेड़ से लटका मिला शव, गया था शौच करने

 

CHHAPRA DESK – .सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक फाइनेंस कर्मी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि वह फाइनेंस कर्मी देर रात्रि शौच के लिए खेत की तरफ गया था, जहां आज सुबह उसका शव लीची के पेड़ से साड़ी के सहारे लटकते हुए पाया गया. यह मामला इसलिए भी संदिग्ध है क्योंकि उसका पैर जमीन से सट भी रहा था. मृत युवक जिले के मकेर थाना अंतर्गत बाघाकोल वार्ड नंबर-10 निवासी शिवकुमार राम का 28 वर्षीय पुत्र ध्रुव कुमार केसरी बताया गया है, जो कि भारत फाइनेंस में काम करता था. बीती रात्रि में वह घर से शौच करने के लिए खेत की तरफ गया था जिसके बाद वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद आज अल सुबह 2:55 पर उन लोगों ने गांव में लीची के पेड़ से साड़ी के सहारे फंदे से लटकते हुए उसे पाया.

Add

जिसके बाद यह सूचना थाना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतर कर कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह भारत फाइनेंस में काम करता था और बीती रात्रि शौच के लिए खेत की तरफ गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. एक घंटे बाद जब उन लोगों ने उसकी खोज की तो खोजते-खोजते उसे लीची के पेड़ से लटकते हुए पाया गया. उसका पैर जमीन से सट रहा था. उन लोगों ने बताया कि हो ना हो गला दबाकर उसकी हत्या के बाद उसके शव को लीची के पेड़ से लटकाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मेडिकल बोर्ड के द्वारा कराया गया पोस्टमार्टम

भारत फाइनेंस कर्मी के गले पर निशान और साड़ी के सहारे फंदे से लटके होने की कई बातें विरोधाभास पैदा कर रही थी. जिसको लेकर पुलिस इस नतीजे तक नहीं पहुंच पा रही है कि वास्तव में यह हत्या है या आत्महत्या ? जिसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड का गठन किया और 3 सदस्यीय डॉक्टर की टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी की उसकी हत्या हुई या आत्महत्या है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़