CHHAPRA DESK – छपरा-पटना मुख्य पथ पर डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव के समीप सड़क पार करते समय अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसकी मौत इलाज के क्रम में पीएमसीएच में हो गई. मृत युवक की पहचान डुमरी अड्डा गांव निवासी परमेश्वर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सोनु कुमार सिंह उर्फ सीटु के रुप मे हुई है. बताया जा रहा है कि बीते रविवार की सुबह सोनु बाइक से रोड क्रॉस कर अपनी घर की तरफ जा रहा था,

तभी एक तेज गति से जा रही ट्रक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. जिसके वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजन व स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. सोनु को एक 3 साल का लड़का है. उसकी मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है.

![]()

