सारण में पांच चौकीदारों पर गिरी गाज ; एक चौकीदार किया गया बर्खास्त

सारण में पांच चौकीदारों पर गिरी गाज ; एक चौकीदार किया गया बर्खास्त

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला सामान्य शाखा द्वारा कर्तव्यहीनता, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और अनुशासनहीनता के आरोपी पांच चौकीदारों के विरुद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही संपन्न कर ली गई है. दोषी पाए गए कर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं. जिसमें पानापुर थाना के लालबाबू राय को सेवामुक्त (बर्खास्त) करने की कार्रवाई की गई है. वहीं मशरक थाना के विकेश कुमार तिवारी को सख्त चेतावनी दी गई है तथा रिविलगंज थाना के चौकीदार रजनीकांत मांझी, नगरा थाना के चौकीदार संतोष मांझी एवं बनियापुर थाना के चौकीदार संजय मांझी को निम्नतर कालमान वेतन में अवनति किया गया है.

Add

इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही या अवैध कार्यों में संलिप्तता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिया है कि सभी लंबित विभागीय कार्यवाहियों को निर्धारित समय-सीमा (Timeline) के भीतर निष्पादित करना सुनिश्चित करें, ताकि न्यायसंगत और त्वरित कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि “प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि है. जो भी कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं करेंगे या अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, उन पर विभागीय गाज गिरना तय है. भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियों में तेजी लाई जाएगी और समय-बद्ध तरीके से जांच पूरी की जाएगी.

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़