धान अधिप्राप्ति के तहत CMR आपूर्त्ति की डीएम ने की समीक्षा ; 10 मई तक 75% लक्ष्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश

धान अधिप्राप्ति के तहत CMR आपूर्त्ति की डीएम ने की समीक्षा ; 10 मई तक 75% लक्ष्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति और Custom Milled Rice (CMR) की SFC गोदामों में आपूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि जिले में धान अधिप्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य (94777 MT) के विरुद्ध 99.81 प्रतिशत (94592 MT) धान की अधिप्राप्ति की गई है. जिसमें कुल 14,623 किसानों से धान की खरीद की गई है. वहीं सभी संबंधित किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है. बैठक में ​CMR जमा करने की समीक्षा और कड़े निर्देश दिए गए. धान के बदले जिले के मिलों द्वारा कुल 64,965 मैट्रिक टन (MT) कस्टम मिल्ड राइस राज्य खाद्य निगम (SFC) के गोदामों में जमा किया जाना है. जिले में​अब तक जमा CMR की स्थिति 42,468 मैट्रिक टन है. जो कि लक्ष्य का 66.37% है.

वहीं जिलाधिकारी ने सीएमआर जमा करने की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए सभी मिलों और संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है.आगामी 10 मई तक हर हाल में 75 प्रतिशत CMR की आपूर्ति SFC गोदामों में सुनिश्चित की जाए. निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न करने वाली और शिथिलता बरतने वाली राइस मिलों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने सभी BCO को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मिलों द्वारा SFC के गोदाम में सीएमआर आपूर्त्ति की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उपविकास आयुक्त को सीएमआर आपूर्त्ति की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी , जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक SFC और सभी प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे.

Loading

79
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़