राजधानी में दिन’दहाड़े दवा व्यवसायी को गोलि’यों से भू’ना ; व्यवसायियों में द’हशत

राजधानी में दिन’दहाड़े दवा व्यवसायी को गोलि’यों से भू’ना ; व्यवसायियों में द’हशत

PATNA DESK – राजधानी पटना के मनेर में दिनदहाड़े बेखोफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सरेबाजार एक दवा व्यवसायी को गोलियों से भून दिया. जिसके बाद दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना मनेर थाना क्षेत्र के सराय पंचमुहानी के समीप की है. जहां दवा दुकान पर व्यवसायी गोरख कुमार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारा गया है. अपराधियों की गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा.

घटनास्थल पर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. मृतक की पहचान मनेर के नेउरा थाना अंतर्गत के जमुनीपुर निवासी गोरख कुमार के रूप में हुई है. जोकि जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे. बताया जाता है कि प्रतिदिन की भांति आज भी अपने सराय पंचमुहानी के पास दुकान खोल रहे थे कि तभी अज्ञात हथियारबंद मोटरसाइकिल अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. अपराधी वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे. घटनास्थल पर दो खोखा पुलिस को बरामद हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही मनेर प्रभारी थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी सहित आसपास के कई थानेदार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ की. मनेर प्रभारी थाना अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की गई है. शव को अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुई है. प्रथम दृष्टया मामला जमीन से संबंधित लग रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधी की पहचान हो सके.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़