सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लक्ष्य प्राप्ति में विलंब पर दो BPRO को कारण बताओ नोटिस ; एक एजेंसी पर दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लक्ष्य प्राप्ति में विलंब पर दो BPRO को कारण बताओ नोटिस ; एक एजेंसी पर दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में लाइट अधिष्ठापन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. बता दें कि​ जिले में कुल 48,190 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है. इसके विरुद्ध अब तक 38,463 लाइटें विभिन्न पंचायतों में अधिष्ठापित की जा चुकी हैं. जिलाधिकारी ने शेष बची लाइटों को युद्धस्तर पर लगाने के निर्देश दिए हैं.​समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बनियापुर और इसुआपुर प्रखंडों में योजना की प्रगति अत्यंत धीमी है.

Add

कार्य में शिथिलता बरतने के कारण जिलाधिकारी ने इन दोनों प्रखंडों के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है. साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी ‘नव धर्म एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध असंतोषजनक प्रदर्शन के लिए दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. वहीं सभी 5 चयनित एजेंसियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि लंबित लाइटों का अधिष्ठापन तत्काल सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल लाइट लगाना पर्याप्त नहीं है. अनुबंध की शर्तों के अनुसार सभी एजेंसियों को स्थापित लाइटों का रखरखाव करना अनिवार्य होगा. रखरखाव में विफलता पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

उन्होंने सभी BPRO को अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की दैनिक निगरानी करने और लंबित कार्यों को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. लाइट लगाने के कार्य में अनावश्यक रूप से असहयोग करने / व्यवधान पैदा करने वाले मुखिया के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. वहीं जिन एजेंसियों द्वारा लाइट लगाकर इसका विधिवत रख रखाव किया जा रहा है, उनका ससमय भुगतान सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया. ​इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Loading

77
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़