
CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी व सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां शहर के समीप से पुलिस ने हत्या कर फेंके गए एक युवक के शव को बरामद किया है. नहर के समीप शव होने की सूचना गांव में आग की तरफ फैल गई और काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गये. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराई जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है. उसके सिर के पीछे गंभीर जख्म के निशान बने हुए हैं. जिससे ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि किसी ब्लंट हथियार से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है.

जिसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को रसूलपुर थाना अंतर्गत नवादा-बनपुरा गांव के मध्य नहर के समीप फेंका गया है. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस घटना के विषय में तहकीकात कर रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर रसूलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि 28 वर्षीय एक युवक की हत्या कहीं अन्यत्र किए जाने के बाद उसके शव को नवादा-बनपुरा गांव के मध्य नहर के समीप फेंका गया था. शव की पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है. वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. वही शव की पहचान नहीं होने के कारण घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. फिलहाल जांच जारी है.

![]()

